
बरेली। तंजीम उलेमा ए इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी उलेमा वक्फ के साथ सुप्रीम कोर्ट दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां पर शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी की तरफ से दायर की गई याचिका में 12 अप्रैल को सुनवाई होना है। इस याचिका में बड़े इस्लामिक संस्थाओं व मुस्लिम संगठनों को पार्टी बनाया गया है। रज़ा अकेडमी मुंबई इस मुकदमे में जवाब दाखिल करेगी। इसके लिए एकेडमी के चेयरमैन मौलाना सईद नूरी और पैरोकार के तौर पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ सय्यद ज़मील रज़वी, सलीम शहजाद, अजीम खान, फैजान, कुरैशी आदि मौजूद रहेंगे ।
Author: cradmin
Post Views: 22




