बरेली | बरेली पुलिस ने नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई भोलानाथ की हत्या का खुलासा कर दिया है | 19 मार्च को भोलानाथ की उस समय हत्या कर दी गई थी जब भोलानाथ बरेली कोर्ट किसी मामले के संबंध में आया था | भोलानाथ की हत्या के संबंध में पुलिस ने दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है | पुलिस के अनुसार भोलानाथ ने अपने विपक्षी रामप्रकाश हत्या के लिए 50 हजार की सुपारी दी थी लेकिन किसी कारणवश सुपारी किलरों का मन बदल गया और उन्होंने रामप्रकाश की हत्या करने का इरादा छोड़ दिया | इसी दौरान भोलानाथ ने भी रामप्रकाश की हत्या नहीं होने पर सुपारी किलरो से अपने रूपए मांगने शुरू कर दिए थे | इस बात से परेशान सुपारी किलर बांधूराम और बुद्धसेन भोलानाथ को अपने साथ जीप पर बैठाकर बरेली लाये और वापसी के दौरान हाफिजगंज और क्योलड़िया थाना क्षेत्र में भोलानाथ की अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव भी इसी क्षेत्र में फेंक दिया | पुलिस के अनुसार तीन साल पहले मृतक भोलानाथ के भाई छोटेलाल की पत्नी की हत्या हो गई थी जिस मामले में भोलानाथ और उसके परिवार के कई लोग आरोपी थे | बरेली कोर्ट में इस मामले की सुनवाई भी चल रही थी | भोलनाथ और उसका परिवार रामप्रकाश के परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा था पर पीड़ित परिवार समझौते को तैयार नहीं था | इसलिए भोलानाथ ने रामप्रकाश की हत्या के लिए सुपारी किलरों को फिरौती दी थी | लेकिन यहां सुपारी किलरो का इसलिए मन बदल गया है कि पहले ही रामप्रकाश की बेटी पूनम की भोलानाथ के परिवार ने कर दी थी | वह सुपारी किलरों ने रामप्रकाश की हत्या होने पर फंसने की आशंका से बचने और रूपए हड़पने के मकसद से भोलानाथ की हत्या कर दी | एसपी ग्रामीण राजकुमार बताया कि नवाबगंज क्षेत्र में भोलानाथ की हत्या दो सुपारी किलर द्वारा की गई थी | सर्विलांस और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है | दोनों ने स्वीकार किया है उन्होंने रामप्रकाश की हत्या के लिए 50 हजार भोलानाथ से लिए थे | लेकिन उन्होंने रामप्रकाश की हत्या का मन नहीं हुआ और सुपारी के रूपए वापस नहीं करना पड़े इसलिए भोलानाथ की हत्या कर दी |
