सपा के कैंप में बड़ी संख्या लोग पहुंचे वोट बनवाने , जनता ने कलीमुद्दीन को दिया समर्थन का आश्वासन

SHARE:

बरेली | वोट भी बढ़ाएंगे बूथ भी जिताएंगे के तहत आज बिहार कला में कलीमुद्दीन ने महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी के निर्देश पर नए वोट बनवाने हेतु कैंप लगाया | 124 शहर विधानसभा के समाजवादी पार्टी से संभावित प्रत्याशी कलीमुद्दीन ने बताया सभी वार्डों में कैंप लगाकर नए वोट बनवाने का कार्य हमारी टीम के द्वारा किया जाएगा | इससे पहले पीर बहोड़ा में कैंप लगाकर नए बोट बनवाने का कार्य किया गया है |

कैंप में बड़ी संख्या में लोगों वोट बनवाने के लिए पहुंचे | यहां पहुंचे लोगों ने कलीमुद्दीन के वोट बनवाने काम की तारीफ की और कहा कि अगर वह सपा से चुनाव लड़ते है तो उन्हें ना केवल वोट मिलेगा बल्कि हर स्तर से उनका समर्थन किया जायेगा | बता दे कि कलीमुद्दीन शहर में अपनी एक कोचिंग चलाते है जहां से हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा डॉक्टर बनके अपने माता पिता और अपने समाज का नाम ऊँचा करते है | वोट कैम्प के दौरान जमील अहमद, बिलाल खान, दीप्ति पांडे ,करण सिंह, शोएब शेख, अरशद अली, जफरुद्दीन ,लालू ,मुन्ना शेख, तौकीर, राहुल यादव ,संजय सिंह आदि मौजूद रहे |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!