
गिरीश नारायण :
उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस इनदिनों अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है | नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन फर्जीबाड़ा करने वाले गिरोह का खुलासा किया है | दरसल नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा फर्जी आधार कार्ड एवं खाता धारक बनकर लोगो के बैंक खातों मे रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नम्बर को बदलवाकर अपना नम्बर रजिस्ट्रर्ड कराकर, नैटबैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन सोना खरीदकर बेच देने वाले गैंग के 07 अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपियों के पास 18 लाख 96 हजार रूपये नगद, 05 एटीएम कार्ड,10 मोबाइल,04 फर्जी आधार कार्ड, 01 आई-20 कार बरामद की है। वही डीसीपी नोएडा ने अभियुक्तो की गिरफ्तारी और उनसे बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है। जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल को मुखबिर से ऐसे लोगो के बारे में सूचना मिली थी जो साइवर क्राइम कर रहे है पुलिस ने जब मांमले जाँच शुरू की तो मामला सही पाया गया | पुलिस ने पवन पुत्र अमर सिंह निवासी म0न0 181 चौहान वाली गली ग्राम भौरगंढ थाना नरेला दिल्ली , सतीश पुत्र बन्सी लाल खुराना निवासी पटेल नगर कैम्प रोड थाना रोहतक जनपद रोहतक हरियाणा , तरूण महाजन पुत्र जोगेन्द्र निवासी ए-19 हरीनगर गली न0-13 थाना हरीनगर दिल्ली , विकास शर्मा पुत्र अखिलेश रंजन शर्मा निवासी बंथला लौहार वाली गली लोनी थाना लोनी गाजियाबाद , करण तनेजा पुत्र जोगेन्द्र तनेजा नि0 म0न0 135 एनआईटी-3 फरीदाबाद थाना सेक्टर 3 फरीदाबाद हरियाणा ,. रजनीश यादव पुत्र वीरेन्द्र सिहं निवासी नंगला पारसी थाना दादो जिला अलीगढ , सचिन पुत्र स्व0 सुशील सूद निवासी मैरेण्डा थाना पालमपुर कांगडा हिमाचल प्रदेश के गैंग को एसबीआई बैंक सेक्टर 2 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया | पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल ने घटना के खुलासे के सम्बन्ध में मीडिया को पकड़े गए आरोपियों की जानकारी दी है |




