विकासखंड बंडा में भारत बंद का व्यापारियों ने खुलकर समर्थन किया

SHARE:

उत्तर प्रदेश के  शाहजहांपुर के विकासखंड बंडा में भारत बंद का व्यापारियों ने खुलकर समर्थन किया है |  यहां व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी है और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान का स्वागत कियाहै | 
दरअसल पिछले 10 महीने से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की 27 सितंबर भारत बंदी का ऐलान था जिसमें लोगों से अपील की गई थी कि वह किसानों का साथ दें और खुलकर समर्थन में आए तो वहीं व्यापारियों ने किसानों का समर्थन करते हुए भारत बंदी में अपना योगदान दिया तो वही बंडा में लगभग सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान  का स्वागत किया साथी कृषि विरोधी काले कानूनों को रद्द करवाने की मांग की गई|

किसान यूनियन (चढूनी) अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गिल ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चे ने 27 सितंबर का भारत बंद करने का एलान किया था इसका पूरा असर देखने को मिल रहा है | व्यापारियों ने किसानों के समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखी है साथ ही वह लोगो से अपने व्यापार बंद करने की अपील कर रहे है लोग उनकी बात को भी मान रहे है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!