रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, महिला का बेटा बाल बाल बचा 

SHARE:

अशोक गुप्ता

बरेली |नवाबगंज थाने के गांव इनायतपुर निवासी 65 वर्षीय राम देवी पत्नी आसे राम की आज दोपहर गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई l जबकि उसका बेटा नारायण लाल बाल-बाल बच गया | पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के घरवालों ने बताया कि रामदेवी आज दोपहर अपने बेटे नारायण लाल के साथ बिशनपुर स्थित बैंक से रुपए निकालने के लिए गई थी |जहां से वापस लौटते समय जब वह गांव के पास सड़क पार कर रही थी तो बेटा उससे आगे निकल गया और रामदेवी पीछे रह गई | इसी दौरान बरेली की तरफ से आ रही रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी |
वह गंभीर रूप से घायल हो गई | दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाली बस फरार हो गई | बेटे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे घर वाले उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से हालत नाजुक देखकर वह उसे जिला अस्पताल गए , लेकिन रास्ते में रामदेवी की  मौत हो गई | मृतका 5 बच्चों की मां थी | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!