रामपुर में वनविभाग का 7 घंटे चला मगरमच्छ ऑपरेशन , ग्रामीणों की मदद से पकड़ा मगरमच्छ

SHARE:

magarmachch2   magar3

रामपुर |  शाहबाद क्षेत्र में कई दिनों से  किशनपुर घाट पर मगरमच्छ देखने की सूचना मिल रही थी |  गुरूवार को जैसे ही ग्रामीणों ने पानी में मस्ती करते हुए मगरमच्छ को देखा तो ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी गई  लेकिन  मगरमच्छ पकड़ में नहीं आया । उसके बाद रामगंगा नदी में मगरमच्छ मिलने की सूचना प्राप्त हुई तब  सुबह सात बजे पटवाई क्षेत्र के मथुरापुर कला गांव में मगरमच्छ नदी में दिखाई दिया । वही नदी पार कर रहे ग्रामीणों ने जब मगरमच्छ को तैरता हुआ देखा तो हड़कंप मच गया| 

आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सुरक्षा के मद्देनजर  पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचित किया । कुछ ही अंतराल पर वनविभाग की टीम पहुंच गई | इसके बाद वनविभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान चलाया | कई घंटो की मशक्क्त के बाद वनविभाग की टीम ने अपनी गिरफ्त में ले  लिया | जब वनविभाग की टीम मगरमच्छ को छोड़ने के लिए सुरक्षित जगह ले जाने की कोशिश कर रही थी तभी ग्रामीणों ने मगरमच्छ के साथ जमकर सेल्फी ली , जिसकी क्षेत्र में फोटो भी वायरल हो रही है  | इस अभियान की बागडौर वन विभाग के डीएफओ राजीव कुमार के साथ उनकी टीम ने संभाली | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!