
पंकज शर्मा
अलीगढ़ ।थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव बरकातपुर में बीती रात बदमाश घेर में सो रहे किसान को बंधक बनाकर हथियारों के बल पर तीन भैस खोल ले गए, टाटा 407 मेटाडोर से आए करीब डेढ़ दर्जन बदमाश पीछा करने पर ग्रामीणों पर फायर व ईंट पत्थर बरसाते हुए भाग गए।गांव बरकारपुर में प्रवीन कुमार मंगलवार रात्रि प्राथमिक विद्यालय के निकट आपने घेर में सो रहे थे।देर रात्रि मेटाडोर से आधा दर्जन उतरे और घेर में घुसे आये, आहत की आवाज सुनकर प्रवीन कुमार के जागने पर बदमाशो ने तमंचा तानकर उन्हें चारपाई पर दबोच लिया, करीब दो लाख रुपये कीमत की तीन भैंस मेटाडोर में चढ़ा ली,इसके उपरांत बदमाश सामने जयप्रकाश शर्मा के घेर में पशु खोलने घुस गए, इसी दौरान मौका पाकर घेर की दीवार कूदकर भागे प्रवीन कुमार के शोर मचाने पर उनका बेटा व अन्य ग्रामीणों देख बदमाश जयप्रकाश के घेर से खोली तीन भैंसों को वहीं छोड़कर फायरिंग करते हुए भाग निकले ।भैंस लूट की घटना की जानकारी पुलिस को देकर ग्रामीण ने बदमाशों की गाड़ी का बाइकों से पीछा किया तो बदमाश फायरिंग करने के साथ मेटाडोर में भरे ईंट-पत्थर ग्रामीणों पर बरसाए तो भयभीत ग्रामीण चंगेरी पुल से आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, वहीं सूचना के एक घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने गुस्सा जाहिर किया। प्रवीन कुमार ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेर से तीन खाली कारतूस व डंडे बरामद किए है।



