माह-ए-रमज़ान: आला हज़रत दरगाह प्रमुख ने रमज़ान का कलैंडर किया जारी, तैयारी हुई तेज़

SHARE:


मोहम्मद आदिल

बरेली। माह-ए-रमज़ान मज़हब-ए-इस्लाम का 9वां महीना है। जो अगले हफ्ते 13 या 14 अप्रैल से शुरु हो रहा है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में मंगलवार को दरगाह आला हज़रत प्रमुख मौलाना सुब्हान रज़ा खान उर्फ (सुब्हानी मियां) ने कलैंडर जारी कर दिया । कलैंडर में रमज़ान की जंत्री (इफ्तार और सहरी का समय) के साथ मुसलमानों के साल भर में होने वाले त्योहार व देश भर में होने वाले उर्स की तारीख लिखी है। इस मौके पर दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां ने दुनिया भर से कोरोना जैसी मूज़ी बीमारी के खात्मे की दुआ करते हुए कहा कि ये रमज़ान सभी के लिए खैर-ओ-आफ़ियत और सलामती लेकर आये । जो लोग पिछले रमज़ान में कोरोना की वजह से मुकम्मल तौर पर इबादत नही कर पाए । वो लोग इस साल खूब खूब अपने रब को राज़ी करने के लिए रोज़ा रखे व नमाज़, तरावीह और कुरान की इबादत करे । इस मौके पर खुसूसी तौर से दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां), मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी, मुफ्ती आकिल रज़वी, मुफ्ती अनवर अली, मुफ्ती मोइनुद्दीन, मुफ्ती अफरोज़ आलम आदि लोग मौजूद रहे । दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इस मर्तबा पहला रोज़ा 14 घण्टे 23 मिनट का होगा वही सबसे बड़ा आखिरी रोज़ा 15 घण्टे 8 मिनट का होगा । साथ ही दरगाह से जारी कलैंडर देश भर में आला हज़रत के अकीदतमंदों को डाक द्वारा व विदेशों की डाक बंद होने के कारण उनको सोशल मीडिया पर भेजा जा रहा है ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!