मामूली विवाद में नाती ने दादी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अतरौली थानाक्षेत्र के पैडरा गांव में एक नाती ने अपनी दादी की जीवन लीला इसलिए समाप्त कर दी क्योंकि दादी ने अपने नाती को मोबाइल रिचार्ज के लिए रुपये देने से मना कर दिया था।जानकारी के मुताबिक नाती ने अपनी दादी की अपने दो साथियों के साथ मिलकर 2 अप्रैल को हत्या कर दी और अपराध छिपाने के लिए
नाती द्वारा हार्ट अटैक से दादी की मृत्यु होना बताया गया। इसके बाद परिजनों ने वृद्धा का अंतिम संस्कार भी कर दिया। जब गांव में मौत की चर्चा हुई तो घटना के बारे में जानकारी होने लगी। पुलिस ने विवेचना के बाद घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने नाती और उसके दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पूरे मामले पर डीएसपी सुदीप गुप्ता ने बताया गया,एक नाती के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दादी की हत्या की गई थी और घर वालों को पता भी नही लगने दी जब सूत्रों से जानकारी हुई तो पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नाती ने पूछताछ में बताया कि दादी से उसने मोबाइल रिचार्ज के लिए रुपये मांगे थे लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर अपने दोस्त के साथ मिलकर दादी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!