भाजपा स्थापना दिवस पर युवा मोर्चा ने पुराने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान,

SHARE:

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर पुराने कुछ  कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व महानगर महामंत्री लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल ने कहा कि हमने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी का काम किया है।

 

उन्होंने भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की सादगी और राष्ट्रीय विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने और  उनकी सोच को साझा किया।उन्होंने जोर देकर कहा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से उनके अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। रमेश गुप्ता ने जनसंघ काल के नगर विधायक पूर्व मंत्री स्वर्गीय सत्य प्रकाश अग्रवाल जी के अनुभवों को साझा करते हुए देश के वर्तमान प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश का मान सम्मान विश्व में जग जाहिर है।

 

भारतीय युवा संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर चौधरी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने अपनी कार्यप्रणाली के द्वारा दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना महामंत्री अभय शिव उपाध्यक्ष राधे गुर्जर योगी सुमित सैनी ने वीरेंद्र कुमार अटल रमेश गुप्ता केशव गुप्ता राजेंद्र बहादुर चौधरी के पैर धोकर माल्यार्पण वा दुशाला भेंट कर सम्मानित किया।

 

महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोरा ने युवा मोर्चा द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना ने विश्वास दिलाया कि जनसंघ से लेकर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनके अनुभवों का लाभ दिया जाएगा

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!