
फतेहगंज पश्चिमी।। दिल्ली हाइवे पर मौजूद टोल प्लाजा पर दिल्ली से बरेली जा रहे केन्द्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का विधायक डीसी वर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली से बरेली जा रहे थे।मंत्री बनकर पहली बार आने पर विधायक डीसी वर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें टोल प्लाजा पर रोककर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।स्वागत से गदगद मंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनहित योजनाओ को घर घर पहुंचाने अपील की।उनके साथ जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र गंगवार उर्फ वीरू, स्नातक खंड एमएलसी डॉ.जयपाल सिंह ‘व्यस्त, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। स्वागत करने वालों में अजय सक्सेना, चक्रवीर सिंह चौहान,राज राजपूत,संजय सिंह चौहान, अमन सिंह, राहुल गंगवार, ओमेंद्र चौहान, वीरेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।




