

अब्दुल वाजिद
बरेली| बहेड़ी में केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद का आह्वान सफल होता दिख रहा है | बहेड़ी की स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक नगर की 75 प्रतिशत दुकाने सुबह से बंद है जबकि 25 प्रतिशत उन व्यापारियों की दुकाने खुली है जो कृषि बिल के समर्थन में है | वही बहेड़ी में सपा विपक्ष की भूमिका में है | यहां सपा के नेता भारत बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से सक्रिय है | सपा नेताओं ने अपना विरोध जताने के लिए जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है |
इस मौके पर सपा नेता नसीम अहमद ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन को तहसीलदार को सौंपा है | ज्ञापन के द्वारा उन्होंने तीनों कृषि क़ानूनों को रद्द करने के साथ साथ एमएसपी पर खरीद करने की मांग की है | सपा नेता एवं चेयरमैन पति नसीम अहमद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि किसानों ,महिलाओं और बेरोज़गारों के मुद्दे को लेकर सरकार को फेल बताया , उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था चौपट होने की बात भी कही |




