

रिपोर्ट
बरेली के बहेड़ी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक रहे हर दिल अज़ीज़ इंस्पेक्टर गीतेश कपिल के बहेड़ी से ट्रांसफर होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मीडियाकर्मियों के साथ समाजसेवी और शहर के कई गणमान्य शामिल हुए ।
गौरतलब है इंस्पेक्टर गीतेश कपिल लंबे समय बरेली शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रहने के बाद गीतेश कपिल ने करीब 6 माह पहले बहेड़ी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक का पदभार ग्रहण किया था ।बहेड़ी में आने बाद से होली, रमज़ान का त्योहार , पंचायत चुनाव ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के साथ साथ तमाम ज़िम्मेदारियों को गीतेश कपिल ने अपने कार्य क्षेत्र में पूरी तरह से कानून का पालन कराते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने को पूरी ईमानदारी के साथ अपने फ़र्ज़ को अंजाम देने का काम किया।
गीतेश कपिल ने एक तरफ जहां अपराधियों के लिए एक तेज़ तर्रार इंस्पेक्टर होने का फ़र्ज़ निभाते हुए अपराधियों की धर पकड़ कर उनको जेल भेजने का काम किया तो वहीं हर एक शरीफ आदमी के दिल मे अपने बेहतर स्वभाव और मिलनसार अंदाज़ से वो छाप छोड़ी है जो कभी नही मिटेगी और यही वजह है कि गीतेश कपिल का बहेड़ी से शाहजहांपुर ट्रांसफर होने के चलते आज बहेड़ी कोतवाली में उनके यहां से विदाई समारोह के मौके पर पुलिस स्टाफ के साथ साथ नगर के हर समुदाय के लोग नगर के तमाम सभासद व्यापारी समाजसेवी और मीडिया कर्मी मौजूद रहे और सभी ने उनकी विदाई को यादगार बनाया ।गीतेश कपिल ने भी तमाम लोगों से कानून व्यवस्था बनाये रखने को आगे भी पुलिस का सहयोग करने की बात कही और सभी का आभार व्यक्त किया ।




