बरेली से क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के हत्यारोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

SHARE:

अब्दुल वाजिद

बरेली। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश रैना के फूफा की हत्या में शामिल शख्स को रविवार सुबह एसटीएफ बरेली और पंजाब पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने गांव में छुपकर रह रहा था। एसटीएफ ने एक इनपुट के आधार पर घेराबन्दी करके आरोपी छज्जू उर्फ छैमार को बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के पठानकोट स्थित क्रिकेट सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार के घर 20 अगस्त 2020 को बदमाशों ने डैकती डाली थी। इस घटना में अशोक कुमार के सिर पर डंडा मारने से गंभीर चोटे आई थी बाद में उनकी मौत हो गई थी। एसटीएफ ने प्रेस नोट जारी करके बताया है कि रविवार सुबह को एस टी एफ बरेली ने स्थानीय पुलिस व पंजाब पुलिस के साथ क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार की हत्या व अशोक की माँ सत्या देवी व पत्नी आशा देवी ,बेटा अपिन व कौशल को डंडो से मार कर घायल किया था। यह घटना 20 अगस्त 2020 को माधोपुर थरियाल थाना शाहपुर कांडी जिला पठानकोट पंजाब में हुई थी। जहां बदमाशों ने रेकी करके अशोक कुमार के घर डकैती डाली थी। पुलिस ने रविवार को डकैती ब हत्या की घटना में बांछित अभियुक्त छज्जू छेमार उर्फ़ बाबू पुत्र मुस्ताक नि पचपेड़ा थाना बहेड़ी जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी छैमार पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए हैदराबाद चला गया था इसके बाद वह अपने गांव में छुपकर रह रहा था। पंजाब पुलिस को इस केस में कुछ और आरोपी की तलाश है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!