
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी।। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डील करने जा रहे तस्कर को 110 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को उसे जेल भेजा जायेगा।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा का एक स्मैक तस्कर स्मैक की खेप लेकर बेचने जा रहा है,चाहो तो आप पकड़लो सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी दुष्यंत गोस्वामी ने अपनी टीम के साथ उसकी घेराबंदी कर दी। और जानकी देवी इंटर कॉलेज के पास उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद तलाशी के दौरान उसके जेब मे सफेद पन्नी में स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। और थाने ले जाकर उसकी जामा तलाशी लेने के बाद गहनता से पूंछतांछ की तो उसने अपना नाम शाबिर पुत्र भूरा निवासी मोहल्ला सराय वार्ड नम्बर 15 बताया। स्मैक का बजन किया तो 110 ग्राम स्मैक निकली पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।शुक्रवार को उसे जेल भेजा जायेगा। पकड़ने बाली टीम में चौकी प्रभारी दुष्यंत गोस्वामी कांस्टेबल सचिन पंवार, कौसेन्द्र कुमार के साथ आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।




