बरेली : देवरनियां में ट्रैक्टर पलटने से पिता पुत्र की मौत , परिवार में मचा कोहराम 

SHARE:

बरेली | कोतवाली देवरनिया के गांव इटौआ मे शनिवार देर शाम ट्रैक्टर से  खेत की  जुताई करके लौट रहे पिता-पुत्र की टैक्टर पलटने से मौत हो गयी है।थाना देवरनिया के गांव इटौआ निवासी हरसरुप रुहेला (50) खेती किसानी कर अपना परिवार चलाता था। वही हरसरूप के पास  बारह बीधा जमीन है। दो बेटियों मे एक की शादी हो चुकी है। जबकि एक मात्र पुत्र हि‌माशुं (25) अपने पिता के साथ खेती मे हाथ बटाता था।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम पांच बजे हरसरुप अपने बेटे हिमांशु के साथ  टैक्टर लेकर रुटावेटर से जुताई करने गया था। अचानक धुडनिया नदी के पास ढाल पर  अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर पलट गया। । जिसके चलते हिमांशु और उसके  हरसरुप टैक्टर के नीचे आ गये और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।‌ सूचना पर गांव वाले मौके पर पहुंचे,और पुलिस को सूचना दी। मौके पर देवरनियां पुलिस के एस एस आई सुभाष कुमार मौके पर पहुंचे,और दोनों शवों का पंचनामा भर कर परिवार वालों को सौंप दिया।बाप- बेटे की मौत की खबर से हरसरुप के परिवार मे कोहराम मच गया,परिवार मे एक 18 वर्षीय लडकी मीना और हरसरूप की  पत्नी रामप्यारी ही बचे है ।,जिनका रो रो कर बुरा हाल था।हर कोई दिलासा देने आ रहा था। तो वहीं समूचे गांव में एक साथ पिता पुत्र की मौत की खबर से सन्नाटा पसर गया। देवरनियां इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह  बताया कि  इटौआ गांव मे टैक्टर पलटने से पिता-पुत्र की मौत हुई है। पंचनामा भर कर शव परिवार वालो को सौंप दिया गया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!