बरेली : ठगी की रकम लेने पहुंचा नाइजीरियन ठग गिरफ्तार , पुलिस के निशाने पर आये ठग के साथी 

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली पुलिस ने एक  अफ्रीकन मूल के एक नाइजीरियन ठग को हिरासत में लिया है | बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपी रॉबर्ट को तब हिरासत में लिया जब वह अपनी ठगी की रकम लेने फरीदपुर पहुंचा था | इसी दौरान उसका विवाद हो गया और मामले की सूचना पुलिस को हो गई | पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया | पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ कि वह भारत में वह बिना पासपोर्ट और बीजा के रह रहा है | बुधवार को फरीदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने एक साथी के पास ठगी के पैसे लेने आया था तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया ।  फरीदपुर पुलिस ने जब उसे सख्ती से  पूछताछ की तो पता चला कि वह नाइजीरियन साइबर ठगी का सदस्य है और दिल्ली में रह कर अपना ठगी का धंधा चला है | वह अपनी ठगी की चौथाई रकम 70 लाख रु लेने आया था |
 
एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रॉबर्ट नाम के एक  नाइजीरियन को हिरासत में लिया गया है | पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि उसके पास पासपोर्ट और बीजा भी नहीं है | पुलिस के द्वारा उचित अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है | पुलिस को यह भी पता चला कि हिरासत में लिया गया नाइजीरियन साइबर ठग का सदस्य है वह उन लोगों से पैसा लेने आया था जिनके खातों में ठगी का पैसा आता था | पुलिस की जाँच में  चार खातों के बारे में पता चला यह खाते  नॉएडा , दिल्ली ,राजस्थान के बैंकों में है जिनमें 70 लाख से अधिक रूपए का ट्रान्जक्शन हुआ और वर्तमान में काफी पैसा है | पुलिस द्वारा सभी खाते सीज कराये गए है | | यह सभी खाते फरीदपुर के रहने वालों के है | आरोपी के ऊपर विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!