
बरेली | बारादरी थाना क्षेत्र के मुन्ना खां मोहल्ला में सोमवार देररात बकरा खरीदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया | विवाद आपस में इतना बड़ा ही एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी है | इस फायरिंग में एक राहगीर घायल हो गया | घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया | मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई | पुलिस ने घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा | जानकरी के मुताबिक बारादरी थाना क्षेत्र के मुन्ने खां मोहल्ला नीम के पास बकरा खरीदने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई , कहासुनी इतनी बड़ी की चाँद खां , खदीफ ,नदीम ,आमिर ने फायरिंग कर दी | फायरिंग में आरिफ नाम के व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया | आरिफ को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आरिफ की हालत खतरे से बाहर बताई गई है | एसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि बारादरी के मुन्ने खां मोहल्ले के पास बकरा खरीदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया , जिसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में आरिफ नाम का एक शख्स घायल हो गया | आरिफ की हालत खतरे से बाहर है | वह अस्पताल में भर्ती है | पुलिस आरिफ के परिजनों की तहरीर के हिसाब से बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज करेगी |




