फौजी के बेटे की हत्याकर शव खेत में फेंका, मौके से कार बरामद 

SHARE:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक  फौजी के बेटे का शव खेत में पड़ा मिला। उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। वही उसके शव के पास हरियाणा के युवक की कार मिली है। आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को कार मे लाकर यहां फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।घटना थाना तिलहर के मोहद्दीपुर गांव की है जहां रजाकपुर के रहने वाले फौजी के बेटे धनपाल का शव खेत में पड़ा मिलाा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है शब के पास हरियाणा के रहने वाले युवक की कार मिली है  जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि उसकी हत्या कर शव कार से लाया गया और यहां उसको फेंक दिया गया। फिलहाल हाई प्रोफाइल मामले को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम के जरिए मामले की छानबीन शुरू की है। पुलिस का कहना है जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा | फिलहाल घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!