फिल्म इंडस्ट्री में  कृपा राज की दमदार इंट्री 

SHARE:

फिल्म इंडस्ट्री में  कृपा राज की दमदार इंट्री 
बरेली | मायानगरी में बरेली के कलाकारों में एक नाम और शामिल हो गया है , यह नाम कृपा राज इमैनुएल का है | कृपा राज इमैनुएल मायानगरी में रहकर कई सीरियल में काम कर रही है | यह सभी  सीरियल बहुत जल्द इण्डिया के बड़े चैनलों पर प्रसारित होंगे | कृपा राज इमैनुएल ने न्यूज वॉक्स से बातचीत में बताया कि वह बरेली की रहने वाली है और उनकी स्कूलिंग बरेली के बिशप कोनराड से हुई है उसके बाद उन्होंने प्रोफेशनल डिग्री लखनऊ के आईटीआई से ली है | वह वर्तमान में बिग मैजिक के खाटू वाले शीश के दानी में मुख्य भूमिका में है | उन्होंने इस सीरियल में खाटू जी के भक्त रूप में काम किया है | यह सीरियल जल्द बिग मैजिक पर दिखेगा | इस सीरियल की शूटिंग बिजनौर ,राजस्थान , दिल्ली के साथ अन्य स्थानों पर भी हुई है |
फिल्म इंडस्ट्री में  कृपा राज की दमदार इंट्री 

कृपा ने यह भी बताया कि  हाल में उन्होंने  एम एल फिल्म प्रोडक्शन द्वारा ग्लैमर ऑफ इंडिया 2021 का खिताब जीता है |  मेरठ में  आयोजित हुए  इस कार्यक्रम में काफी दूर-दूर की मॉडल्स ने भाग लिया था लेकिन यह खिताब उन्हें मिला |  कृपा ने यह भी बताया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में जाने की प्रेरणा अपने परिजनों से मिली है | उनकी आदर्श प्रियंका चौपड़ा है | वह चाहती है की वह भी प्रियंका की तरह अपने शहर बरेली का नाम ऊँचा करे | लेकिन वह किसी भी फिल्म बॉल्डी सीन देने से परहेज करेंगी | उन्होंने बातचीत में इस बात का खुलासा किया , उन्होंने कही से एक्टिंग नहीं सीखी है बल्कि खुद से प्रैक्टिस करके उन्होंने अपनी कला को कैमरे के सामने रखा | वह फिल्मों के लिए कोशिश कर रही है जल्द उन्हें उम्मीद है किसी अच्छे बैनर की उन्हें फिल्म मिल जाएगी | कृपा ने यह भी कहा कि नोयडा में फिल्म इंडस्ट्री बनने से युवाओं को काफी मौके मिलएंगे | यह यूपी सरकार का बढ़िया फैसला है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!