पीलीभीत : किसानों ने किया हाईवे जाम, मौके पर पुलिस -प्रशासन मौजूद

SHARE:

kisan1kisan2 

प्रांजल गुप्ता 
यूपी के  पीलीभीत में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हजारों की संख्या में किसानों ने भारत बंदी के दौरान किसानों ने nh730 हाईवे जाम कर दिया। किसान लगातार तीन कृषि बिल वापसी और एमएसपी कानून पर अड़े है। वहीं किसानों ने एम्बूलेंस और  जरुरतमंदों को ही सिर्फ रास्ता दिया है।किसानों ने सरकार विरोधी मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

 किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर आज किसानों ने भारत बंदी ऐलान किया और NH 730 हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे जाम करने के दौरान स्थानीय प्रशासन  मौजूद रहा तो वहीं लगातार पुलिस प्रशासन उनको मनाने का प्रयास करते रहे लेकिन किसानों ने एक न सुनी। जिसके चलते एसडीएम पूरनपुर और किसानों की तीखी नोक झोंक भी हुई।  किसानों ने मरीजों और एम्बुलेंस को प्राथमिकता के साथ निकाला भी । किसान अपनी मांगों को लेकर कड़ी धूप में भी डटे रहे  | पूरनपुर शहर की दुकानें भी बंद दिखाई दी है।

किसान अन्नदाता युनियन जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह  बताया कि आज  संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर के तले भारत बंद का एलान किया गया है | आज हम भारत बंद के लिए व्यापारियों के पास बड़ी शांति के साथ जा रहे है | कई व्यापारियों ने हमे साथ भी दिया है | लेकिन प्रशासन व्यापारियों पर बाजार खोलने का दवाब बना रहा है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!