
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सनसनी बारदात सामने आई है | जहां एक अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दबिश देने आई उत्तराखंड पुलिस के साथ मारपीट करके ak47 छीन ली और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया | घटना की जानकारी होते ही जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप है | वही मौके पर यूपी- उत्तराखंड की पुलिस फोर्स तैनात है | जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अपराधी जसवंत पुत्र सलस राय को गिरफ्तार करने के लिए बीते दिन उत्तराखंड पुलिस पीलीभीत में दबिश देने पहुंची थी |इसी दौरान बदमाश जसवंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस से अभद्रता की और पुलिस के एक जवान से AK47 छीन ली | दरसल यह घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मजारा की है जहाँ हत्या के मामले में फरार चल रहे 5000 रूपए के इनाम घोषित अपराधी जसवंत पुत्र सलस राय की तलाश में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाने की पुलिस टीम ने बीती रात दबिश दी थी,गांव में अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम के साथ अभद्रता की और कॉन्स्टेबल की AK 47 राइफल भी छीन ली| जैसे मामले की सूचना उत्तराखंड पुलिस से पीलीभीत पुलिस को मिली इसके बाद पीलीभीत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे गए । पीलीभीत एसपी किरीट कुमार ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी सहित चार टीमों का गठन किया है चारों टीमें लगातार अपराधियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही हैं |





