पीएम की रैली में जा रही बस पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

बदायूं के ढकिया गांव से मोदी की रैली में शामिल होने  शाहजहांपुर जा रही बस पर दो लोगों ने हमलाकर कर   बस के शीशे तोड़े दिए साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की , जिसके चलते बस में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची  पुलिस ने मामले की  जांच शुरू कर दी है।

शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शाहजहांपुर जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी बस  पर थाना बिनावर क्षेत्र के ढकिया गांव में  दो आरोपियों ने  हमला बोल दिया और  बस के  चालक और परिचालक के साथ  कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और  बस के शीशे भी तोड़ डाले ।बताया जाता है कि  बस चालक ने हार्न बजा दिया था जिस कारण आरोपी  भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है ।  पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू भी  कर दी है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!