पंचायत चुनाव : जुगौरा परिवार के 5 बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने गए ,

SHARE:

उवैश चौधरी,  
इटावा|पंचायत चुनाव में एक ही परिवार के पांच बीडीसी सदस्य के रूप निर्विरोध घोषित हुए है | चुने गए सदस्यों के परिवार का  तीन पीढ़ियों से ब्लॉक प्रमुखी सीट पर काबिज रहा है  साथ ही प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह के बेहद करीबी भी माना जाता है । निर्विरोध निर्वाचित  हुए सदस्यों में पिता, माता, चाचा, पति – पत्नी है | वही  निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनुज यादव ‘मोंटी’ महिला सीट होने पर अब अपनी पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाने में जुटे हुए है।गौतलब है कि  इटावा जसवंतनगर विधानसभा  पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव का विधानसभा क्षेत्र है। माना जाता है, कि शिवपाल सिंह यादव की जसवंतनगर विधानसभा में मजबूत पकड़ है। और जुगौरा परिवार शिवपाल का बेहद करीबी माना जाता है।  परिवार के सभी सदस्य के बारे में यह भी चर्चा है कि निर्विरोध चुने गए बेहद साफ छबि के इसलिए जनता भी उन्हें पसंद करती है ।ब्लॉक में एक ही परिवार के 5 सदस्य निर्वाचित होने पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का एक नया इसिहास भी कायम हुआ  है। तीन पीढ़ियों से जुगौरा परिवार के पास ही रही है, जसवंतनगर ब्लॉक से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनुज यादव ‘मोंटी’ के बाबा, पिता, माता ब्लॉक प्रमुख रह चुके है। इस बार महिला सीट होने के कारण अनुज यादव अपनी पत्नी डॉ अंजली यादव को ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए जुटे है।निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनुज “मोंटी” उनकी पत्नी डॉक्टर अंजली यादव, पिता डॉ ब्रजेश चंद्र यादव, माता श्रीमती संतोष यादव, चाचा राजपाल यादव निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुने गए। एक ही परिवार से कई लोगो के अलग अलग वार्डो से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने से यह तय माना जा रहा है, कि अनुज “मोंटी” यादव एक बार फिर से ब्लॉक प्रमुख बनने जा रहे है।बीडीसी के कोकावली वार्ड संख्या 65 से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव औऱ जुगौरा वार्ड नं 66 डॉ अंजली यादव, भीखनपुर वार्ड 68 से पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. ब्रजेश चन्द्र यादव, झलोखर वार्ड नं 80 से संतोष यादव, अण्डावली वार्ड 64 से निवर्तमान प्रधान राजपाल सिंह यादव सहित जुगौरा परिवार से 5 बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।जसवंतनगर ब्लॉक में 80 में से 69 सीटो पर 238 प्रत्याशी मैदान में हैं।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!