
बरेली। बारादरी पुलिस ने नकली गुटका बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी संख्या में नकली गुटका बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्रीनगर कालोनी, महन्त की चक्की के सामने वाली गली मे नकली गगन गुटखा बनाकर असली बताकर दामो मे बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जब मौके पर जाकर छापा मारा तो नकली गगन गुटका बनाने
की मशीन, 2 कटटो मे नकली गुटका, मिक्चर 50 किलो, 1 एक कटटे मे नकली गगन गुटका रैपर,
1 एक कटटे मे तम्बाकू 30 किलो, 2 कटटो में 400 पैकेट नकली गगन गुटका बरामद करने के साथ अनिल शर्मा पुत्र स्व०कृष्ण कुमार शर्मा श्रीनगर कालोनी थाना बारादरी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नकली गुटका फैक्ट्री फैक्ट्री पकड़ने में सफलता प्राप्त की है साथ ही मौके से भारी संख्या में नकली गुटका, एक कट्टे में तम्बाकू, 2 कट्टो में 400 पैकेट नकली गगन गुटका के साथ रेपर बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।




