
पंकज गुप्ता
बदायूं के उझानी कस्बे के गंजशहीदा मोहल्ले में घर के सामने थूकने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव और लाठी-डंडे चले। इसमें महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।जानकारी के मुताबिक बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के गंजशहीदा मोहल्ला निवासी सलमान पुत्र हाकिम अली और सोनू पुत्र निहाल का मकान आमने सामने है। सलमान अपने घर में ही हेयर कटिंग की दुकान चलाता है। सोनू का आरोप है कि दुकान पर आने वाले घर के सामने थूकते है जिस पर उसने कई बार आपत्ति जताई है। शनिवार रात भी थूकने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। वहीं रविवार दोपहर एक बार फिर बहस हुई तो दोनों में विवाद बढ़ा और उनमें हाथापाई होने लगी। इसके बाद दोनों के परिजन भी लाठी-डंडे लेकर कूद पड़े। इस बीच पथराव भी हुआ।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।




