
अलीगढ़ ।एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पालीमुकीमपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है पुलिस ने चोरी की 5 गाड़ियों सहित 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार ये चारों शातिर भीड़ भाड़ वाले इलाके कस्बे, बाजार, व शराब के ठेकों पर सतर्क रहा करते थे उसके बाद ख़राब लॉक वाली गाड़ियों को ढूंढकर उनका लॉक तोड़कर गाड़ियों को चुरा लिया करते थे।फिलहाल पुलिस ने चारों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से 5 मोटरसाइकिल 1 अदद तमंचा 315 बोर 2 जिन्दा कारतूस व एक अदद चाकू बरामद किया है ।पुलिस का यह भी कहना है कि पकड़े गए चोर बेहद शातिर है। चोरो का पुराना क्राइम ढूंढा जा रहा है।
Author: cradmin
Post Views: 24




