कोतवाली पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार 

SHARE:

बरेली | कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है | पुलिस को मौके से तस्कर के पास 1 किलोग्राम गांजा मिला है , जिसकी अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कीमत हजारों में बताई गई है | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहारीपुर चौकी इंचार्ज वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी | जब पुलिस ने वाहन को चेक किया तो मौके से एक किलोग्राम गांजा बरामद हुआ | पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की थी तो तस्कर ने अपना नाम तौकीर अहमद पुत्र कहजूम निवासी अगबाड़ा , शीशगढ़ बताया |

 बिहारीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सनी चौधरी  ने बताया कि वह  बीतीरात पुलिस अधीक्षक नगर एवं सीओ फर्स्ट के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे | इसी दौरान अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो गांजा बरामद किया | पुलिस की गिरफ्त में आया व्यक्ति काफी समय से बरेली जिले में तस्करी के काम में लिप्त रहा है | फिलहाल पुलिस पूछताछ करके यह जानने की कोशिश कर रही है उसके साथ इस काम में कौन कौन शामिल है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!