
दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का एलान किया था , आज सुबह से किसानों के आंदोलन का असर भी दिखने लगा। आंदोलित किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे को गाजीपुर बॉर्डर पर जाम किया है। एनएच 24 और एनएच9 दोनों पर जाम हैं। बता दे कि किसानों के भारत बंद को कांग्रेस, बसपा सहित कई राजनीतिक संगठन अपना समर्थन दे रहे है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तब तक वह अपने आंदोलन को वापस नहीं लेंगे, किसानों को आंदोलन करते हुए करीब 10 माह हो चुके है।लेकिन इस बीच सरकार से किसानों की बात हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।
दिल्ली पुलिस ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि यूपी से गाजीपुर की ओर ट्रैफिक मूवमेंट फिलहाल रोक दिया गया है। गाजियाबाद पुलिस ने भी ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर यात्रियों को अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली,गाजियाबाद और नोएडा पुलिस ने पहले ही किसानों के भारत बंद को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन रूटजारी किया है । किसान कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 10 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आज बंद को देखते हुए कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
गाजियाबाद में 27 सितंबर को किसान यूनियन के बंद के ऐलान को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने पेरिफेरल ,हापुड़ चुंगी, यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर सहित कई मुख्य मार्गो और चौराहों पर रूट डायवर्ट करने का आदेश दिया है।
खबरें यह भी है कि किसानों के आंदोलन के चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही किसान नेताओं का कहना है कि वह भारत बंद की सूचना पहले ही दे चुके है अगर किसी को उनके बजह से परेशानी हो रही है तो वह क्षमा प्रार्थी है।
.




