फतेहगंज पश्चिमी। गुरुवार देर शाम भिटौरा रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जल्दबाज़ी में एक ई-रिक्शा चालक बंद होते फाटक के भीतर घुस गया और रेलवे का बूम तोड़कर मौके से भागने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को पकड़ लिया।
गेटमैन केतन तिवारी के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे दिल्ली की ओर से ट्रेन आने की सूचना पर फाटक बंद किया जा रहा था। तभी अगरास की दिशा से फतेहगंज की ओर जा रहा ई-रिक्शा बिना रुके अंदर घुस गया और बूम को नुकसान पहुँचा दिया।
मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर ने विभागीय शिकायत पट्टिका में दर्ज कराई। फाटक का बूम टूटने के बाद गेटमैन ने अस्थायी पाइप लगाकर व्यवस्था संभाली, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित नहीं हुआ।पुलिस ने हिरासत में लिए गए चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।
Author: newsvoxindia
Post Views: 278




