
शाहजहांपुर | आज के दौर में जब आदमी चंद रुपयों के चक्कर में किसी की भी हत्या करने से बाज नहीं आ रहा है तो वही शाहजहांपुर में एक फीमेल लंगूर अपने पुराने रंज भूलकर उन्ही लोगों में प्यार बाँट रही है जहां उसके मेल लंगूर की हत्या की गई थी | दरसल दो महीने पहले किसी शख्स ने फीमेल लंगूर के पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी थी | इसके बाद फीमेल लंगूर अचानक लापता हो गई थी | लेकिन इस घटना के दो महीने बाद फीमेल लंगूर उसी आबादी में लौटी और बड़े सभ्य तरीके से लोगो के घर खटकाकर अपना पेट भरने लगी | स्थानीय लोगो के मुताबिक फीमेल लंगूर किसी को कोई नुकसान नहीं करती है | वह बड़ी शालीनता से लोगो के घर के दरवाजों को खटकाती है और खाने के लिए मांगती है | शाहजहांपुर में हैंडलूम की दुकान चलाने वाले नरेंद्र सिंह का परिवार बताता है कि यह फीमेल लंगूर उनकी शॉप का दरवाजा नॉक करती है और जब शॉप का गेट खोला जाता है तो वह काउंटर पर आकर बैठ जाती है | उसके बाद उसे खाने में कुछ ना कुछ जरूर दिया जाता है | अगर फीमेल लंगूर के प्रिय खाने की बात की जाये तो फीमेल लंगूर उनके यहां मटर ,चुकुंदर ,हरी सब्जियां और फल खाना पसंद करती है | नरेंद्र सिंह का प्यार इस बात पर अफसोस जताते है कि किसी शख्स ने फीमेल लंगूर के नर की हत्या कर दी | लेकिन उन्हे ऐसा नहीं लगता कि कोई इतना प्यार देने वाला जानवर भी किसी का नुकसान कर सकता है |




