


उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आरएसएस कार्यकर्त्ता की पिटाई का मामले ने तूल पकड़ लिया | आरएसएस और हिन्दू संगठन के कई नेता गुरूवार दोपहर पुलिस के खिलाफ बदायूं रोड़ पर उतरे और घटना के आरोपी पुलिसकर्मियो पर मुकदमा दर्ज करने के साथ सस्पेंड करने की मांग की | जानकारी के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मियों पर सस्पेंड की कार्रवाई नहीं होता देख बड़ी संख्या में भाजपा के साथ हिन्दू संगठन के कार्यकर्त्ता सुभाषनगर क्षेत्र में इकट्ठे होने लगे थे | इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने करगैना पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे | गौरतलब है तीन दिन पहले आरएसएस कार्यकर्त्ता आयुष की पिटाई पुलिसकर्मियो द्वारा कर दी गई थी | प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरएसएस कार्यकर्त्ता की पिटाई के मामले में दोषी पुलिसकर्मियो पर मुकदमा लिखने के साथ तुरंत सस्पेंड किया जाए | मामले को शांति पूर्ण समाधान निकालने की कोशिश पुलिस के आधिकारियों के द्वारा की गई लेकिन प्रदर्शनकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे | लेकिन एक बार ऐसी भी स्थिति बनी जब हिन्दू संगठन से जुड़े लोग दोबारा रोड़ को जाम करने के लिए जाने लगे | वही मामला आरएसएस और बीजेपी के बड़े नेताओ की जानकारी में आया तो चुनावी मौसम में मामला और गर्म भी होने लगा | बरेली के मेयर उमेश गौतम और भाजपा विधायक डॉक्टर अरुण कुमार और हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए और अपनी ही सरकार में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे ,इस दौरान कभी पुलिस टकराव की स्थिति में दिखी तो कही मनमनोवल करते हुए देखी गई | एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि 29 मार्च को सुभाषनगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से तीन लोग जा रहे थे | एक अन्य शख्स भी मोटरसाइकिल से जा रहा था वह शराब के नशे में था | इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने अपनी दूसरे की बाइक को ओवरटेक किया | ओवरटेक के चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया बाद में दोनों पक्ष चौकी पहुंचे जहां विवाद का निपटारा भी हो गया | बाद में चौकी से निकलने के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए | पुलिसकमियों ने दोनों पक्ष को लड़ता देख लाठी का प्रयोग किया और रोका गया | इस मामले में दो लोगो का 151 में चालान भी किया था | घटना में लाठी का अत्यधिक प्रयोग करने पर चार पुलिसकर्मियो को लाइन भेज दिया गया था | आज कुछ लोग चौकी इंचार्ज पर कार्यवाही के लिए पहुंचे थे ,मामले पर कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया गया | जो भी मामले में दोषी होगा उस पर कार्यवाही होगी | वही एसपी सिटी को मामले की जाँच दी गई है |




