
वास्तुशास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो अपनी दिनचर्या ,आपकी सोच और व्यवहार को संतुलित कर ,धरती और वातावरण की सभी उर्जाओं से लाभान्वित कराता है|
हमारे घर या व्यवसाय में ,वहां के आस पास का वातावरण में उपस्थित ब्रम्हांडीय ऊर्जा हमारे जीवन मे नकारात्मक भूचाल भी ला सकती है और जीवन को खुशहाल भी बना सकती है इसलिए बेहद आवश्यक होता है कि हमारे आस पास की ऊर्जा साकारात्मक हो और हमे सकारात्मक लाभ दे ताकि जीवन मे सुख शांति तथा हर्षोल्लास का आगमन होता रहे | हमारे संवाददाता आदिल ने वास्तु कंसल्टेंट नीतू मिश्रा से बातचीत की |
मेम -नीतू जी वास्तु दोष हमे किस प्रकार प्रभावित करता है?
नीतू मिश्रा-हमारे घर मे या व्यवसाय स्थल पर सभी पंचतत्वो का समावेश होता है और इसके अलावा कई तरह की उर्जाओं का भी,जब ये ऊर्जा दूषित होती है या तत्व असन्तुलित होते है तो हमे अनगिनत मानसिक,शारिरिक आर्थिक सामाजिक समस्याएं दे सकते है
मेम —वो कौन कौन सी समस्याएं है जो हमे वास्तुदोषों द्वारा घेर सकती है?
नीतू मिश्रा–स्वास्थ लगतार खराब रहना,धन का अभाव,मानसिक चिंता ,तनाव, बच्चों का बुजुर्गों पर हावी होने,लड़की या लड़के की शादी में समस्या खड़ी होना,पति पत्नी में प्रेम होते हुए भी बिना बात या छोटी छोटी बातों पर बड़ी बहस या लड़ाई होते रहना,व्यवसाय में मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता न मिलना,व्यवसाय स्थल पर अपने अंडर कर्मचारियों से अनबन बने रहना,दुकान पर छोटी छोटी दुर्घटना होने,धन का बर्बाद होने,बरकत की कमी, पैसे बर्बाद आदि अनेक समस्याओं का कारण वास्तुदोष होता है,हम समझ नही पाते,जीवन कष्ट में ही बिता देते है|
मेम -उपाय द्वारा कैसे लाभ मिलता है?
नीतू मिश्रा– बिना तोड़फोड़ पहले दोषों को ढूंढ,कुछ उपायों से दोषों के प्रभाव को निश्चित दायरे तक सीमित कर फिर ऊर्जा को शुद्ध कर नुकसान को लाभ में परिवर्तित किया जाता है
मेमे –कैसे पहचाने दोषों को?
नीतू मिश्रा–कम्पास भिन्न भिन्न प्रकार के आते है कौन सा कम्पास बेहतर है उसके अनुसार दिशाओँ और दिशाओँ के दोषों को पहचाना जाता है
मेम –उपाय किस प्रकार के होते है, क्या आसानी से प्राप्त हो जाते है?
नीतू मिश्रा–उपाय बेहद सरल, साधारण या सुलभता से प्राप्त हो सके ऐसे ही मैं बताती हूँ मगर अगर कहीं दोष बड़ा जा4 और समस्याएं ज्यादा तो उसके लिए कुछ चीजों को रखना पड़ता है वो समान भी मेरे पास उपलब्ध होता है जिससे व्यक्ति को सुविधा होती है
पत्रकार–क्या व्यवसाय की तरक्की में भी वास्तु सहायक हो सकता है?
नीतू मिश्रा–जी बिल्कुल,कोई भी व्यवसाय अगर वास्तु समस्या से ग्रसित है तो कितनी भी मेहनत कर लें परिणाम कभी भी इक्षा अनुसार नही प्राप्त हो सकता,बेहद जरूरी है व्यवसाय स्थल की ऊर्जा का सन्तुलित होना तभी आपके व्यवसाय को दिन दोगुनी सफलता प्राप्त होगी|
वास्तु कन्सल्टेंट नीतू मिश्रा जी से बातचीत की तब पता चला कि किस प्रकार वास्तुदोष हमारे घर,व्यवसाय दोनो को तहस नहस कर सकता है,अतः कोई समस्या है जीवन मे तो सम्पर्क कर सकते है नीतू जी से,नीतू जी द्वारा बताये गए उपाय बिना तोड़फोड़ के आपके जीवन को खुशहाल बना सकते है| 0581-3550723 ,7017705271, यह उनका नंबर है आप सीधे उनसे संपर्क कर सकते है |




