
दैनिक राशिफल, 26 जून
शनिवार 26-जून -सन2021 ईसवी. द्वितीया तिथि, कृष्ण पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, सुबह 6:34 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र चंद्रमा मकर राशि में. दोपहर 12:19 मिनट के बाद आएगा.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप 91+9837235505.
* दान- . प्रत्येक एकादशी पूर्णिमा, को अपने निकटतम पूजा पाठी ब्राह्मण को करें.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा दोपहर बाद व्यापारिक आर्डर मिल सकते हैं, कामकाज की अधिकता रहेगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, मंगलवार को मंगल ग्रह का मंत्र जाप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, मंत्र किसी ब्राह्मण को फल- फूल -मिष्ठान इत्यादि भेंट करके प्राप्त कर लें..चीटियों के लिए भोजन कराना भी शुभ रहेगा, बेसन का एक लड्डू ले ले उसे पेड़ के आसपास डाल दें जहां चीटियां हो, ऐसा करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा कर्ज भी घटेगा.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- सूर्योदय से दोपहर तक व्यापारिक गतिविधियों से भागदौड़ बनी रहेगी. दोपहर बाद का समय भाग्योदय कारक होगा. सार्वजनिक क्षेत्र से धन प्राप्ति भी संभव है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, किसी पूजा पाठी ब्राह्मण को मिष्ठान, शक्कर, फलदान करने के उपरांत पैर छूकर आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा. आपकी राशि में राहु ग्रह चल रहा है, यह विभिन्न प्रकार के मानसिक तनाव और घर में कलेश दे सकता है, आपको पराई स्त्री से दूर रहना है. अन्यथा क्लेश होगा. प्रत्येक पूर्णमासी को गंगा स्नान करना और गंगा किनारे साधु संत को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – सूर्योदय से दोपहर तक का समय धर्म-कर्म वाला होगा धर्म में रुचि रहेगी दोपहर बाद का समय हल्का तनाव देने वाला और यात्रा कारक हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें,.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .भगवान गणेश की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. छोटी कन्याओं को भी समय-समय पर कुछ दान करते रहें और पैर छूकर आशीर्वाद लेते रहें. आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं इसलिए कुछ समय पीपल के पेड़ की छाया में गुजारने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा और तनाव भी घटेगा. शनि मंत्र का जाप करना भी लाभकारी रहेगा.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- दोपहर तक का समय ठीक नहीं है स्वास्थ्य बढ़िया नहीं रहेगा दोपहर बाद स्वास्थ में सुधार. जीवनसाथी को लेकर मन परेशान हो सकता है. आज व्यर्थ के खर्चे अधिक रहेंगे.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, अतः कृष्ण पक्ष में मन बहुत अच्छा नहीं रहेगा और शुक्ल पक्ष में धीरे-धीरे मन अच्छा होता रहेगा, पूर्णमासी का व्रत करना आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी पूजा पाठी ब्राह्मण के लिए, शुक्ल पक्ष में चावल दान करना, दूध दान करना, चांदी दान करना अच्छा रहेगा.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- मित्रों का सहयोग मिलेगा संतान को लेकर मन चिंतित हो सकता है, विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात चलेगी. दोपहर बाद का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता स्वास्थ्य में गिरावट. प्रयास करने पर धन लाभ संभव है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है अतः प्रत्येक रविवार को सूर्य का मंत्र जाप करना और दशांश हवन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. सूर्य को जल रोजाना अर्पित करें.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- घरेलू गतिविधियों में समय लगेगा खर्च की अधिकता रहेगी दवा के आदि पर भी धन लग सकता है. दोपहर बाद का समय मित्रों संघ व्यतीत होगा. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए भी समय शुभ रहेगा, दूध दही का कारोबार करने वालों का व्यापार अच्छा रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है, भगवान गणेश की पूजा पाठ करना उनका मंत्र जाप करना आपके लिए अच्छा रहेगा इससे विवेक और बुद्धि में वृद्धि होगी. प्रत्येक बुधवार को छोटी कन्याओं को कुछ दान देना चाहिए. पढ़ाई लिखाई से संबंधित सामग्री भी दान देना अच्छा रहेगा.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- संतान के लिए आज विशेष परिश्रम करना पड़ सकता है. दोपहर बाद घरेलू कार्यों में समय अधिक लगेगा सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों में आज प्रसिद्धि प्राप्ति का दिन है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, दुर्गा देवी की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं इस कारण आपको शराब से बचना चाहिए. अन्यथा घर में कलेश होगा. शनि मंत्र का जाप भी करना चाहिए. गंगा किनारे महीने में एक बार काले तिल से हवन भी करना चाहिए.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – धन प्राप्ति के लिए दोपहर तक का समय सही है दोपहर के बाद परिश्रम की अधिकता रहेगी घरेलू कामकाज में भी आज दिन व्यतीत हो सकता है छोटी मोटी यात्रा भी संभव है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपको चीटियों को भोजन कराना चाहिए बेसन का एक लड्डू लेकर उसे तोड़कर वहां डाल दें जहां चीटियां हो सकती हैं ,इससे तनाव घटेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा कर्ज भी कम होने लगेगा. वर्तमान वर्ष में आपकी राशि में केतु ग्रह चल रहा है यह विभिन्न प्रकार के तनाव और छुपी हुई बीमारी भी दे सकता है, इससे बचाव के लिए केतु ग्रह का मंत्र जाप , साधु को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज धन प्राप्ति की दिशा में प्रयास अधिक करना पड़ेगा छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा दोपहर बाद धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है अतः आप को गुरु ग्रह की विशेष रूप से पूजा करना चाहिए. वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी लेना चाहिए, यदि प्रत्येक पूर्णिमा को आप व्रत करते हैं और भगवान विष्णु के निमित्त कुछ दान करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- दोपहर तक का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता बाहरी क्षेत्रों से कुछ धन प्राप्ति संभव है दोपहर बाद का समय अच्छा रहेगा परंतु शरीर में दर्द बना रहेगा. हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को आज खान-पान में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है अतः आपको पीपल के पेड़ के सानिध्य में कुछ समय रोजाना बिताना चाहिए. अथवा शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के उपरांत दीपक भी वहां प्रज्वलित करना चाहिए. ऐसा करने से शरीर में दर्द घटेगा और तनाव भी कम होगा. तिल से बनी हुई चीजें मंदिर में प्रसाद रूप वटवाने से भी लाभ होगा.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- धन लाभ की दृष्टि से दोपहर तक का समय ठीक-ठाक है दोपहर बाद कोर्ट कचहरी की समस्या लग सकती है खर्चा भी अधिक होगा तनाव भी मिल सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि वारहवें भाव में चल रहा है, इसलिए सिर दर्द/ स्वास्थ्य में कमी हो सकती है, आप को पीपल के पेड़ की छाया में 5 से 10 मिनट रोजाना बैठना चाहिए, अथवा प्रत्येक शनिवार को पीपल के जड़ में जल चढ़ाने के उपरांत एक दीपक भी प्रज्वलित करना चाहिए. इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- बाहरी क्षेत्रों से आज कार्य संबंधी आर्डर मिल सकते हैं. दोपहर बाद का समय धन प्राप्ति के लिए अच्छा है प्रयास करें. कुछ समय घर गृहस्ती के लिए भी आज लगेगा, सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करने वालों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है, अतः आपको बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए. और वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त करना चाहिए. वर्तमान में बृहस्पति आपकी खर्च भाव में है, इसलिए धन की तंगी हो सकती है.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ




