बरेली । बीते दिनों एक न्यूज चैनल को पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक विवादित बयान दिया था , जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए भी दिल्ली की सीएम ने अभद्र टिप्पणी की थी।
इस मामले के सामने आते ही सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा रोष उत्पन्न हो गया जिसके तहत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हो रहे हैं । इस कड़ी में आज बरेली में सपा के सम्बद्ध प्रकोष्ठों ने सयुंक्त रूप से अयूब खाँ चौराहा पर कार्यालय से जुलूस की शक्ल में पहुँच कर प्रदर्शन किया तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दो – दो पुतले दहन किये।प्रदर्शन से पूर्व पार्टी कार्यालय पर आज सम्बद्ध प्रकोष्ठों की मासिक बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की अध्यक्षता में आहूत हुई जिसका संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
बैठक में प्रकोष्ठों के उपस्थित अध्यक्षों ने सामूहिक रूप से प्रदर्शन कर विरोध का निर्णय लिया जिसके लिए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने सभी को अनुशासन में रहकर लोकतान्त्रिक तरीके से प्रदर्शन की ताकीद की।इस अवसर पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव व यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ऐज़ाज़ अहमद व महानगर अध्यक्ष सचिन आनंद द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री के दो पुतले तैयार किये गए फ़िर जुलुस की शक्ल में तमाम कार्यकर्ता पुतला लेकर अयूब खाँ की तरफ बढ़े जहाँ पुलिस द्वारा उन्हें रोकने और पुतला छीनने का असफल प्रयास भी किया गया।
इस छीना झपटी में ज़ब पुलिस महिला पदाधिकारियों से पुतला छुड़ाने का प्रयास कर रही थी तो पीछे के रास्ते यूथ ब्रिगेड, छात्र सभा के कार्यकर्ता पीछे के रास्ते अयूब खाँ चौराहे पहुँच गए और वहाँ उनके द्वारा पुतला दहन किया गया। दूसरी तरफ़ महिला सभा तथा अन्य कार्यकर्ताओं का हुजूम पुलिस द्वारा लोहिया द्वार पर रोक लिए जाने के कारण चौराहे पर नहीं पहुँच पाया उनके द्वारा पुलिस से नोक – झोक के बीच लोहिया द्वार पर ही पुतला दहन किया गया और रेखा गुप्ता शर्म करों – रेखा गुप्ता माफ़ी मांगों आदि नारे पार्टी युवाओं द्वारा जमकर लगाए गए।प्रदर्शन के दौरान सभी अध्यक्षों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी की जमकर निंदा की।
प्रदर्शन में महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव व महानगर अध्यक्ष सरताज़ गज़ल अंसारी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एज़ाज़ अहमद व महानगर अध्यक्ष सचिन आनंद, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा व छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सय्यद रेहान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल पटेल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामवीर दिवाकर व महानगर अध्यक्ष सुनील सागर, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश आज़ाद, व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, मज़दूर सभा के जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह यादव व महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष हृदेश यादव, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष श्याम वीर सिंह यादव,
समाजवादी भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मान सिंह यादव, अमित गिहार, संजीव कश्यप, सुरेन्द्र जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, प्रमोद अग्रवाल, अमरीश यादव, शशि चंद्र, पल्ल्वी सक्सेना, ममता सागर, सरोज सागर, पुष्पा मौर्या, गौरव यादव, नामी शरण यादव, रेखा सक्सेना, उषा यादव, अभिषेक यादव, उत्कर्ष मिश्रा, अर्पित उपाध्याय, पिंटू गुर्जर, डॉ. सदाकत हुसैन, कामिल सिद्दीकी, विवेक दिवाकर, मनोज कुमार, इश्तियाक सकलैनी, रेहान खान एड., फरदीन खान एड., हरभजन शाक्य एड., सुभाष चंद्र गुर्जर एड. जहाँगीर बेग एड., देवराज सिंह, मनीष शर्मा आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Author: newsvoxindia
Post Views: 9