
अब्दुल वाजिद ,
वरिष्ठ संवाददाता
बरेली | ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के चमकते सितारे सिमरन जीत सिंह का बहेड़ी पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत किया गया | सिमरन का बहेड़ी के सिमरा फार्म में ननिहाल है | सिमरा फार्म पहुंचने पर सिमरन के ननिहाल से जुड़े और स्थानीय लोगो ने जोरदार स्वागत किया साथ सिमरन के शानदार प्रदर्शन और ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर ईश्वर के प्रति आभार जताने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित हुआ | इस कार्यक्रम को हॉकी स्टार ने भी सम्बोधित किया उन्होंने सभी को उनके प्रति प्यार जताने के लिए आभार भी जताया | वही गुरुद्वारा साहिब में एक कार्यक्रम में सिमरनजीत सिंह ने गुरुद्वारे में माथा टेका , इस दौरान उन्होंने ग्रन्थी ने आशीर्वाद भी लिया | सबसे खास यह भी रही स्थानीय लोग सिमरनजीत सिंह के साथ सेल्फी लेने के आतुर दिखे , सिमरन ने सभी की इच्छाओं का सम्मान रखते हुए सभी के साथ सेल्फी खिचाई | बता दें कि ओलंपिक में जर्मनी की टीम से हुए मैच में सिमरनजीत ने दो गोल दागे थे जिसके चलते भारत ने ओलंपिक लम्बे समय बाद कांस्य जीता | सिमरन का परिवार पीलीभीत के एक छोटे से गांव में रहता है और उनकी शुरूआती पढ़ाई पीलीभीत में हुई है इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह पीलीभीत से पीलीभीत से पंजाब चले गए और वहां रहकर उन्होंने हॉकी के गुड सीखें |



