
पंकज शर्मा ,
अलीगढ़ | थाना गोंडा क्षेत्र की नगला कुंजी में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से 3 वर्षीय बच्चे और 6 बकरियों की जिंदा जलने से मौत हो गई | वही घर में रखे 46हजार रुपये ओर घरेलू सामान जलकर भी राख हो गया | पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को भेज दिया | इगलास एसडीएम ,तहसीलदार, सी ओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया | ।इगलास एसडीएम कुलदेव सिंह ने बताया थाना गौंडा क्षेत्र के गांव नगला कुन्जी में मस्जिद के मौलवी अलीशेर अपने परिवार सहित प्राथमिक विद्यालय के निकट रहते हैं सोमवार दोपहर 11:30 करीब विद्युत तारों में स्पार्किंग होने पर झोपड़ी में आग लग गई ।आग की चपेट में आकर एक तीन वर्षीय आकिब व छह बकरियों की जलकर मौत हो गई साथ ही नगदी व घर का सारा सामान जलकर राख हो गया ।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया ।पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है ।तहसील प्रशासन स्तर द्वारा जो यथासंभव मदद दी जानी है, यथाशीघ्र की जाएगी।




