
पंकज शर्मा
अलीगढ़।अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सूरतगढ़ में युवक ने पेड़ पर लटक कर गले मे रस्सी के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।म्रतक के परिजनों ने रंजिशन हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर नमूने एकत्रित करने के साथ शव को पेड़ से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव सूरतगढ़ निवासी गुलाब सिंह (26) पुत्र प्राणसुख बुधवार की देर सांय घर से अचानक लापता हो गया। देर रात्रि तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिन्तित होगये ओर उसकी रात्रि में सम्भावित स्थानों पर तलाश की। मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। देर रात्रि होने पर परिजन हार थक कर घर आ गए ।गुरुवार प्रातः अपने खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने गुलाब सिंह का शव गांव के समीप बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने गुलाब सिंह के परिजनों को दी जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए परिजनों ने रंजिशन अज्ञात लोगों द्वारा गुलाब सिंह की हत्या कर शव को रस्सी के सहारे शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर अतरौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय जायसवाल मैं फोर्स मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर घटना से संबंधित नमूने एकत्रित कराए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय जयसवाल ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के बारे में सही जानकारी हो सकेगी । परिजनों द्वारा दी जाने वाली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।




