

दैनिक राशिफल , 19 अप्रैल ,2021
सोमवार 19 अप्रैल2021 ईसवी. तिथि सप्तमी, चैत्र मास शुक्ल पक्ष विक्रम संवत 2078. पुनर्वसु नक्षत्र चंद्रमा मिथुन राशि में.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए मान प्रतिष्ठा के संबंध में आज कठिन परिश्रम करना होगा. व्यापारी बंधुओं के लिए आज लाभ के नवीन मार्ग बनेंगे. सुख सुविधाओं में कमी रहेगी.|
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- धन लाभ की दिशा में किया गया प्रयास सफल होंगे. कुटुंबी जनों का सहयोग मिलेगा वाणी का प्रभाव बना रहेगा, नौकरी पेशा व्यक्तियों को अधिकारी वर्ग की अनुकूलता मिलेगी.|
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – धन की प्राप्ति किस प्रकार हो इस दिशा में आज विचार मंथन बार-बार होगा. पूर्व समय में किया गया पूजा पाठ का आज लाभ मिलेगा. धर्म कर्म में वृद्धि होगी. विवाहित जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.|
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा. आज आपका 12वॉं चंद्रमा है, शरीर और मन दोनों रोग ग्रस्त हो सकते हैं. कर्ज की स्थिति बनेगी.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- आज धन लाभ के योग हैं. जो जातक विवाह योग्य हैं उनके विवाह के प्रस्ताव आएंगे बाहरी क्षेत्रों से लाभ के मार्ग बनेंगे. भाग्य साथ देगा.|
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- सरकारी कामकाज निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा है, परंतु कार्य देर से होंगे. मेडिकल संबंधित व्यवसाय के लोग आज नए अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं. शरीर में रोग वृद्धि संभव है.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- भाग्य वश आज कई कार्यों में सफलता मिल सकती है. दिन की शुरुआत पूजा पाठ से करें तब ज्यादा अच्छा रहेगा. संतान के हित में आज कार्य करने का दिन अच्छा है. विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए भी समय श्रेष्ठ रहेगा. प्रणय संबंधों में अच्छी सूचना मिलेगी.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – रोग के प्रति सावधान रहें आज चंद्रमा मृत्यु वाले भाव,में है. संक्रमित व्यक्ति से दूर ही रहें. घरेलू कामकाज के लिए आज का दिन अच्छा है. सामाजिक गतिविधियों में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.|
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. बुखार इत्यादि हो सकता है. कार्यक्षेत्र में छोटे भाई बहनों और नौकरों का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.|
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- रोग के प्रति सावधान रहें. मांसपेशियों में दर्द बना रहेगा. प्रयास करने पर कुछ धन की प्राप्ति भी संभव है. दवा इत्यादि पर धन खर्च होगा.| संक्रमित व्यक्तियों से दूर ही रहें.|
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- मित्रों का सहयोग मिलेगा, विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा और ज्ञान अर्जन हेतु समय अच्छा है. बुद्धि विवेक से कार्यों में सफलता मिलेगी.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- घरेलू कामकाज में ,मन तनावग्रस्त रहेगा. संतान की ओर से मन चिंतित रहेगा. धन की कमी बनी रहेगी. स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा.|
विशेष- आज पुनर्वसु नक्षत्र है, धर्म में वृद्धि होगी रोग पर नियंत्रण होगा.|
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




