बेकाबू ट्रक ने खड़ी कार को रौंदा ,तीन की मौत ,6 घायल 

SHARE:

उत्तर प्रदेश के इटावा में   सोमवार सुबह आज फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया | इस हादसे में पिता पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि घटना में 6 अन्य लोग घायल हो गए | घायलों को इलाज के लिए  सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया | जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह 4 बजे के पास  थाना बकेबर के बिजौली मेंएक अज्ञात बेकाबू ट्रक ने  पिंचर  खड़ी कार को टक्कर मार दी | टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई साथ 6 लोग घायल हो गए | घटना की जानकारी होने पर स्थानीय और पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया | वही हादसे में मारे गए सभी लोगो के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया | बताया जाता है कार सवार परिवार दिल्ली से झांसी के लिए पंचायती चुनाव में वोटिंग करने के लिए चला था |घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है | जानकारी यह भी है घटना में पिता पुत्र भी इस हादसे में शिकार हुए है |फिलहाल पुलिस का कहना है कि ट्रक का पता लगाया जा रहा है | जल्द ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जायेगा | फिलहाल पुलिस ने सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!