
बरेली । जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बीजेपी और सपा ने अपनी अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है बीजेपी ने रश्मि पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है । समाजवादी पार्टी ने विनीता गंगवार को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिले में जिला पंचायत की 60 सीटे है जिन पर 26 समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है । भाजपा के 15 जिला पंचायत सदस्यों ने जीत दर्ज की है बीएसपी के 6 जिला पंचायत सदस्य है बाकी 13 जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय है। बीजेपी और सपा निर्दलीयों को अपने अपने साथ होने का दावा कर रहे है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने पुलिस को बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है बीजेपी के लोग पुलिस के दम पर जिलापंचायत सदस्यों को धमका रही है और जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ फर्जी मुकदमे मुकदमे लिखे जा रहे है ।
बीजेपी के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा की माने तो जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी की रश्मि पटेल जीत रही है ऐसी से बोखला कर समाजवादी पार्टी के लोग गलत आरोप लगा रहे है ।




