बरेली में प्रेम कहानी का दुखद अंत:शादी के 6 माह बाद मायके लौटी प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जहर खाकर  की आत्महत्या 

SHARE:

बरेली,बुद्धवार  । क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव बहर जागीर में एक नवविवाहिता और उसके प्रेमी का शव गांव के एक  घर में मिला | संभावना इस बात की जताई जा रही है कि दोनों पहले किसी स्थान पर मिले है और उसके बाद दोनों ने जहर खाकर अपनी जान दी है | हालाँकि  मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है | घटना की जानकारी होते मौके पर पुलिस पहुंची ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | जानकारी के मुताबिक बुद्धवार उस गांव में सनसनी मच गई जब दो अलग अलग समुदाय के महिला और पुरुष का शव मिला | दरसल  ग्राम बहर जागीर के  रफाकत(25 )पुत्र इकबाल  का गांव की ही (22 ) आरती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। रफाकत दिल्ली में सिलाई का काम करता है। जबकि 6 महीने पहले आरती की शादी पीलीभीत जिले के एक गांव में हुई हुई थी। आरती शादी के 6 माह बाद अपनी पहली होली पर अपने पिता के घर आई थी |  आरती का प्रेमी  रफाकत भी  त्योहार शबे बरात पर अपने घर आया  था। ग्रामीणों के मुताबिक आरती बीती  रात को अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब नहीं मिली तो परिजन मामले की जानकारी पुलिस को देने की सोचने लगे | इसी दौरान सुबह अचानक परिजनों को सूचना मिली कि  आसिफ मोहम्मद के घर में दो लाश पड़ी  है |परिजन तुरंत  मौके पर पहुंचे और तो वहां  आरती और रफाकत की लाश मिली  । मामले की सूचना  पुलिस को दी गई । जिसके बाद थाना इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे । मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में फोर्स को तैनात कर दिया गया | एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि थाना क्योलड़िया के अंतर्गत एक युवक युवती द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने  बात सामने आई है | पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है | दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है | इस पूरे प्रकरण में यह बात सामने आ रही है | करीब  सात महीने पहले युवती की शादी हुई थी | युवती होली के त्योहार पर अपने घर वापस आई थी | उस दौरान दोनों ने की एक जगह मुलाकात हुई थी और दोनों ने जहर खाया | पुलिस को जहर खाने के साक्ष्य भी मिले है | 

बरेली में प्रेम कहानी का दुखद अंत:शादी के 6 माह बाद मायके लौटी प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जहर खाकर  की आत्महत्या 
बरेली में प्रेम कहानी का दुखद अंत:शादी के 6 माह बाद मायके लौटी प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जहर खाकर  की आत्महत्या 
बरेली में प्रेम कहानी का दुखद अंत:शादी के 6 माह बाद मायके लौटी प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जहर खाकर  की आत्महत्या 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!