
बरेली। बिथरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को नेशनल हाइवे पर सरेआम ट्रांसपोर्टर की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि ट्रांसपोर्टर किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। जब वह वापस आ रहा था तभी स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर की ऑल्टो कार रोककर हत्या कर दी और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी।वही पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मृतक के परिवार के 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि आज मृतक की पत्नी का परिवार के किसी दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। परिजनों की तहरीर के मुताबिक मृतक मुस्ताक अपनी भतीजी के मामले में पुलिस पैरवी कर रहा था , लड़का पक्ष लड़की के साथ मारपीट कर रह था। इसी बात को लेकर लड़का पक्ष दुश्मनी मान रहा था। आज लड़के पक्ष के लोगो ने रंजिश मानते हुए मुस्ताक को घेरकर हत्या कर दी।
एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि बिथरी थाना क्षेत्र में जोगी नवादा के रहने वाले मुस्ताक (22) नाम के व्यक्ति की उनके जानने वालों ने गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के कुछ घंटों में पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी
पुलिस ने मुस्ताक हत्याकांड के 6 आरोपियों में 4 आरोपियों को अवैध असलहों, एक स्कोर्पियो को भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मामले की सही वजह जाने तक पूछताछ चल रही है।




