बरेली के भोजीपुरा की घटना :मंगेतर की दहेज की मांग से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या , पुलिस मामले की जाँच में जुटी

SHARE:

बरेली | भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अम्बरपुर में एक युवती ने मंगेतर की दहेज की मांग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली | बताया जाता है कि युवती का पड़ोस के गांव में एक माह पूर्व रिश्ता तय हुआ था | लेकिन युवती के मंगेतर ने शादी का समय पास आते ही अपने दहेज की मांग को बड़ा दिया , पहले युवक ने दो लाख रूपए और कई बीघा जमीन की मांग की तो इस मांग को लड़की पक्ष ने मान लिया बाद में लड़के ने अपनी मांग बढ़ाते हुए शादी पर पांच लाख रूपए और 5 बीघा जमीन ,एक बुलेट की मांग करने लगा | इस बात से आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली | वही युवती के परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़की के मंगेतर और कुछ अन्य लोगो ने उसे आग के हवाले किया है | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है | युवती की मां रहनुमा ने लड़के पर आरोप लगाया कि सरोज और उसकी पड़ोस में रहने वाले मुखिया की बेटियों ने उसकी बेटी को आग के हवाले किया साथ मुखिया की लड़कियों ने सरोज को मौके से भगाने में मदद की |

जानकारी के मुताबिक अंबरपुर गांव की रहने वाली तबस्सुम (18 ) पुत्री कासिर खां ने बाथरूम में जाकर घर में रखे डीजल को अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगा ली | जैसे परिजनों को मामले की जांनकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया | जबतक परिजन तबस्सुम को लेकर अस्पताल पहुंचते तब तक तबस्सुम ने दम तोड़ दिया | मृतिका के एक परिजन ने बताया कि घटना के समय वह सो रहे थे। मौका
पाकर उनकी बेटी ने घर में रखे कैन से डीजल निकालकर बाथरूम में ले गई। इसके बाद उसने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा ली।बाथरूम से चीख-पुकार सुनकर वह जाग गये। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था और लपटे बाहर तक आ रही थी। रात में शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी भी मौके पर आ गये। मौके पर मौजूद लोगों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर तबस्सुम को बचाने की कोशिश की, तब तक तबस्सुम पूरी तरह से झुलस चुकी थी। आनन फानन में निजी एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस के आने तक युवती की मौत हो चुकी थी। लड़की के पिता ने बताया यह तेल धानो में पानी लगाने के लिए ला कर रखा था। परिवार वालों ने डायल 112 पुलिस को सूचना देकर बुला लिया।

भोजीपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि युवती ने अपने आप आग लगाई है या किसी के द्वारा लगाई गई है । इस मामले की जांच की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की
कार्रवाई की जाएगी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!