
बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन में सम्मेलन आयोजित करके शुक्रवार को प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे महिला व पुरुषों प्रशिक्षणार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस को अपना काम ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करना चाहिए क्योंकि जनता पुलिस के पास बड़े विश्वास के आती है। वही एडीजी जोन ने प्रशिक्षणार्थियों को जीवन जीने के मंत्र , भूण हत्या, दहेज रहित विवाह , रक्त , अंगदान के लिए प्रेरित किया। एडीजी ने कोरोनकाल को देखते प्रशिक्षणार्थियों को इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए व्यायाम के लिए सुबह नियमित रूप से करने की सलाह दी। इस सम्मेलन में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के साथ जिले के कई आलाधिकारी मौजूद रहे।
Author: cradmin
Post Views: 31




