बदायूं खबर संक्षेप में : मंदबुद्धि युवक की ट्रेन से कटकर मौत 2 – डिलीवरी के दौरान महिला की मौत

SHARE:

बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के पुलवा खेड़ा गांव के पास रेलवे लाइन पर एक मंदबुद्धि जसवंत नाम के युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जसवंत पुत्र मेहरबान कल सुबह घर से घास काटने गया था उसके बाद वह घर नहीं लौटा। उन्हें पुलिस ने मोबाइल पर सूचना दी। अब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 – महिला की  डिलीवरी के दौरान मौत हुई, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
 शनिवार को थाना मूसाझाग क्षेत्र के गुलड़िया गांव में कांति देवी पत्नी भूपेंद्र की अचानक तबियत खराब हो गई उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डिलीवरी के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप है की ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कुछ जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!