फल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखो का हुआ नुकसान

SHARE:

पंकज शर्मा
अलीगढ़ : देहलीगेट चौराहे के पास रविवार देर रात एक फल की दुकान में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये का सामान जल गया। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। तीन दमकल ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। देहलीगेट चौराहे के पास सचिन कुमार व चंदन कुमार की फल की दुकान है। यहां थोक व रिटेल में फलों की बिक्री होती है। दोनों भाई देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान से आग की तेज लपटें उठतीं दिखीं। जिस पर स्थानीय लोग अपने ही स्तर से आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एक के बाद एक तीन दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग में दुकान में रखे फ्रिज, इनवर्टर व अन्य सामान के अलावा लाखों रुपये के फल जल गए। दुकान में नवरात्र व रोजों को लेकर फलों का काफी स्टाक रखा हुआ था।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!