

उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने देवरनियां थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी की हत्या का खुलासा किया है | पुलिस के मुताबिक किशोरी के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की इसलिए हत्या कर दी क्यूंकि वह पांच माह के गर्भ थी | युवक ने कई बार किशोरी को बच्चा गिराने की दवा खिलाई लेकिन अधिक समय हो जाने की बच्चा नहीं गिरा बाद में गांव में बदनामी होने के डर से किशोरी की हत्या कर दी | पुलिस ने आरोपी युवक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया |
किशोरी का गांव के ही युवक से थे प्रेमसबंध
पुलिस ने बताया कि देवरनियां थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 सितंबर को एक नाबालिग किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी | पुलिस मामले की जाँच ही कर रही थी इसी दौरान पुलिस की जाँच में भगवत शरण
(20 )पुत्र राकेश नाम सामने आया | पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली की घटना का बांछित भगवत शरण भागने की फिराक में है | पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी करके कठर्रा ढाल से गिरफ्तार कर लिया साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी के टुकड़े को भी बरामद कर लिया |
किशोरी के पेट से हो जाने के चलते युवक ने की हत्या
पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया | आरोपी भगवत ने बताया कि उसके युवती से प्रेम संबंध थे | उसने युवती को ले जाकर दो तीन बार शारीरिक संबंध भी बनाये थे | किशोरी ने उसे तीन महीने बाद बताया कि उसके पेट में मेरा बच्चा है | तुम मुझे बच्चा गिराने की दवा ले आओ , युवती के कहने पर वह मेडिकल से अनवांटेड नाम की दवाई लेकर आया , किशोरी ने दवा खाई लेकिन बच्चा नहीं गिरा , इस दौरान बच्चा किशोरी के पेट में 5 -6 महीने का हो चुका था | इसके बाद उसे समाज में बदनामी का डर सताने लगा की गांव और परिवार वालों को पता लगने पर वह लोगों को क्या जवाब देगा ? यह सोचकर उसने किशोरी को 19 सितम्बर की रात करीब डेढ़ बजे बुलाया और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को वही छोड़कर फरार हो गया |
पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण बताया कि देवरनियां थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय युवती का शव मिला था जब उसका पोस्टमार्टम कराया गया तो कि उसके पेट में 5 -6 माह का गर्भ मिला | उसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था | पुलिस की जाँच में पता चला कि युवती का गांव के 20 वर्षीय युवक से उसके प्रेम प्रसंग चल रहा था | युवती युवक से गर्भवती हो गई थी | युवक ने युवक को गर्भ गिराने के लिए दवा भी दी लेकिन गर्भ नहीं गिरा | इसके बाद युवक ने सामाजिक डर से युवती को एक सुनसान जगह पर ले गया और गला घोटकर हत्या कर दी और फरार हो गया | पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजा जा रहा है साथ घटना के संबंध में अन्य धाराएं भी बढ़ाई जा रही है |




