

राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी। बीडीए और नगरपंचायत ने शुक्रवार को पुलिस की मदद से स्मैक तस्करो की इमारत ढहाने का अभियान फिर शुरू किया | इस कड़ी में
खंडविकास कार्यालय के सामने कस्बा के बांछित शातिर स्मैक तस्कर रिफाकत अंसारी की नगर पंचायत की जमीन पर अबैध रूप से बनायी गयी दुकानों को नगरपंचायत अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम और थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पचौरी की देखरेख में जेसीबी से ढहा दिया गया ।बता दे कि दिन पहले ढहाने से बचे तस्कर उस्मान के शोरूम को पोकलेन मशीन से बीडीए ने पुलिस की मदद से ढहा दिया।
। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ला अंसारी निवासी स्मैक तस्कर रिफाकत अंसारी ने एक साल पहले खंडविकास कार्यलय के सामने शोरूम बनाया था। अधिशासी अधिकरी शिवलाल राम ने बताया इन दुकाने का निर्माण नगर पंचायत की करीब डेढ़ मीटर भूमि पर अबैधरूप से कब्जा करके किया गया था। इस बाबत रिफाकत को कई बार नोटिस दिया गया था। लेकिन इन्होंने नोटिस का कोई जवाब नही दिया और न ही नगर पंचायत की जमीन को खाली किया।शनिवार को दोपहर के बाद नगर पंचायत कर्मियों की टीम ने पुलिस फोर्स की मदद से जेसीवी के द्वारा दसों दुकानों को ढहा दिया। इसके बाद बीडीए टीम ने पोकलेन से रेहाना बेगम पत्नी उस्मान का दो दिन पहले टूटने से बचा शोरूम का भाग गिराया।
तस्कर रिफाकत एनडीपीएस में जा चुका है तीन बार जेल
रिफाकत अंसारी शातिर स्मैक तस्कर है।वह स्थानीय थाना से 2012 में एक बार और 2019 में दो बार स्मैक तस्करी के मुकदमे में जेल जा चुका है। 2021 जुलाई में भी इसके खिलाफ पुलिस ने स्मैक तस्करी का मुकदमा लिखा है।जिसमे यह फरार चल रहा है।थाना पुलिस ने जुलाई में थाना सीबीगंज के खना गौटिया निवासी अली मोहम्मद और सरनिया निवासी इसराइल को गिरफ्तार करके 255 ग्राम स्मैक बरामद करके जेल भेजा था। दोनो ने यह स्मैक रिफाकत की बताई थी।
रिफाकत ने करोड़ो की अर्जित की अवैध संपत्ति
रिफाकत 2012 में पहली बार जेल गया था।तब से वह दो साल स्मैक का कारोबार करता रहा। लेकिन पिछले पांच सालों में उसने शानदार मकान, मेन मार्केट में टीबी,फ्रिज,बर्तन की दुकान,ब्लॉक के सामने दो दर्जन से अधिक दुकानों का मार्केट, कृषि भूमि आदि खरीदकर फतेहगंज के बड़े व्यापारियों में वह शामिल हो गया |




